भागलपुर, मार्च 9 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर डकैता गांव में छापेमारी कर 209 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। वहीं घर से भाग रहे एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा कारोबारी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में सअनि विजय कुमार यादव के लिखित बयान पर दो कारोबारी के विरुद्ध पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इसमें बालदेव मंडल व सतीश कुमार मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सअनि श्री यादव ने कहा है कि वे रविवार को पुलिस बल के साथ गश्ती के क्रम में धर्मगंज मे थे, इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि डकैता गांव का बालदेव मंडल व सतीश कुमार मंडल अपने घर पर शराब का कारोबार करता हैं। सूचना सत्यापन को लेकर पुलिस बल के साथ डकैता गांव...