भागलपुर, मार्च 30 -- अररिया, विधि संवाददाता। पटना हाई कोर्ट के निर्देश के आलोक में न्यायमंडल अररिया मे डीजे डिविजन से जुड़े दो तथा सीजेएम डिविजन से जुड़े 10 न्यायिक पदाधिकारियों ने योगदान दिया है। यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी व महासचिव संजीव कुमार सिन्हा ने दी है। बताया गया कि डीजे डिविजन से जुड़े एडीजे 01 मनोज कुमार तिवारी के तबादला के बाद उनके स्थान पर एडीजे 01 के रूप में विनीत कुमार सिंह योगदान दिये है। एडीजे 04 रवि कुमार के तबादला उपरांत एडीजे 04 के रूप में अमरेन्द्र श्रीवास्तव योगदान किये हैं। इसी प्रकार सीजेएम डिविजन से जुड़े एसीजेएम 01 अविनाश कुमार के तबादला उपरांत उनके स्थान पर एसीजेएम 01 के रूप में जूली कुमारी, फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में मुंसिफ शिव कुमार सिंटू के तबादला उपरांत उनके स्थान...