भागलपुर, जून 22 -- फारबिसगंज, अररिया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट रविवार की देर रात मुहर्रम की शुरुआत जंगी जुलूस के साथ हुई। इस मौके पर करीब एक दर्जन से अधिक अखाड़ों के जुलूस अपने-अपने अखाड़ों से निकलकर स्टेशन चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुंचे, जहां अखाड़े के खिलाड़ियों ने विभिन्न करतब और पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस सदर रोड के रास्ते वापस होकर अपने-अपने अखाड़ों की ओर लौट गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर हुसैनगंज थाना में शांति समिति की बैठक फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी स्वयं पूरे जुलूस पर नजर बनाए हुए थे और अधिकारियों के साथ जुलूस के साथ चलकर विधि ...