भागलपुर, सितम्बर 21 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। मानव सेवा को समर्पित संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, फारबिसगंज द्वारा आयोजित सात दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत रविवार को तीसरे दिन जमुआ, पटेगना-पलासी एवं कुवारी में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। तीनों शिविरों में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 85 यूनिट रक्तदान किया, जिसे संबंधित रक्तकोष को सौंप दिया गया।अभियान का मुख्य मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 23 सितंबर को तेरापंथ भवन, फारबिसगंज में आयोजित होगा, जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। तेरापंथ युवक परिषद् तेरापंथ जैन समाज की युवा शक्ति का ऐसा संगठन है, जो आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। 'जीते जी रक्तद...