भागलपुर, जून 11 -- अररिया से परवेज आलम अररिया, संवाददाता। जिले में रसोई गैस की समुचित व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बनी हुई है। इसी उद्देश्य से गैस एजेंसियों की नियमित जांच का सिलसिला भी चल रहा है। गुरुवार को भी जिला अंतर्गत तीन गैस एजेंसियों की जांच की प्रशासन ने की। निरीक्षण के दौरान सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण पाया गया। कहीं भी गैस की कमी की स्थिति नहीं मिली। जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है। जिले में प्रतिदिन औसतन 6406 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है。

गैस एजेंसियों की जांच बताया गया कि सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए। वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो।

शिकायतों का समाधान इधर, गैस संबंधी शिकायतों के त्वरित सम...