भागलपुर, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि 18 मार्च को होने वाले हरिरा, पहुंसी, डुमरिया व जागीर परासी पैक्स अध्यक्ष व कार्रकारणी सदस्य पद के लिए शनिवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सोमवार से संवीक्षा का काम चल रहा है। पहुंसी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह व कृष्ण रंजन राय ने नामांकन का पर्चा दिाखल किया है। हरिरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी विद्यानन्द ठाकुर, निर्वमान पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पाण्डेय, संजय कुमार सिंह व सुनिल कुमार करदार ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। जागीर परासी पैक्स अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी युगल यादव व प्रमोद कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पिता और पुत्र के द्वारा नामंकन करने के कारण चर्चा का विषय बना...