भागलपुर, अप्रैल 18 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने से नौनिहालों को स्कूल पूर्व शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। इससे वार्ड वासियों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय विपीन झा, केशव नाथ झा, रास मोहन चौधरी, दिलीप मंडल, नारायण मंडल, बुद्धन मंडल आदि ने बताया कि वार्ड संख्या 3 में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने के कारण बच्चे दूसरे वार्ड स्थित आंगनबाड़ी जाना पड़ता है। आंनबाड़ी दूर रहने के कारण छोटे छोटे बच्चे दूसरे वार्ड में जाना पड़ता है। इससे बच्चों की स्कूल पूर्व शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। यह भी पढ़ें- छह महीने से बंद आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के पोषण व टीकाकरण पर संकट ग्रामीणों ने डीएम से वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्त...