अररिया : जनता दरबार में आए तीन मामले, दो का निष्पादन
भागलपुर, जून 20 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर स्थित सीओ आलोक कुमार के कर्यालय कक्ष में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित सामाधन करना है। जनता दरवार में तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि एक पुराने मामले का निष्पादन हुआ है। बांकी बचे मामले में दोनों पक्षों के लोगों को साक्ष्य के साथ अगले तिथि को आने के लिए कहा गया है। मौके पर आरओ मुकेश कुमार मंडल, प्रशिक्षु सब इन्सपेक्टर विकास कुमार, राजस्व कर्मी मो असलम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.