भागलपुर, अप्रैल 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि जनगणना 2027 के सफलता को लेकर बुधवार को कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में बीडीओ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक, आवास सहायक, विकास मित्र, किसान सलाहकार, कचहरी सचिव आदि शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि जनगणना वार्ड स्तर पर होगी। यदि वार्ड की जनसंख्या 700 या उससे कम होगी तो प्रत्येक वार्ड एक गणना ब्लॉक के रुप में निर्धारित होगी। यदि आबादी 700 से अधिक होगी तो 700 के गुणक संख्या अनुरुप उपगणना ब्लॉक बनाया जाएगा। उदाहरण देते हुए बताया कि अगर किसी वार्ड की आबादी 1000 है तो उसमें दो उपगणना ब्लॉक होंगे और 14 सौ से अधिक होने या 21 सौ से कम होने पर तीन उप गणना ब्लॉक होंगे। किसी भी परिस्थिति में गणना ब्लॉक सीमा वार्ड की सीमा के बाहर न...