भागलपुर, मार्च 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के चार पैक्स पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा व डुमरिया में चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं संभावित अध्यक्ष सहित कार्यकारणी के सदस्य मतदाताओं से मिलकर किसानों के हितों में काम करने का आश्वासन देकर वोट देने की अपील कर रहे हैं। बीडीओ नेहा कमारी ने बताया कि प्रखंड के चार पैक्स पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा व डुमरिया में चुनाव होना है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके लिए कार्मिक कोषांग, मतदान सामग्री कोषांग, वाहन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, नियंत्रण कक्ष, मीडिया कोषांग का गठन किया जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया छह एवं सात मार्च को होगी। संवीक्षा 9 एवं दस मार्च को होगी। अभ्यर्थिता की वापसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.