भागलपुर, जून 1 -- रानीगंज, अररिया से पवन कुमार रानीगंज। एक संवाददाता।रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बौसीं थाना क्षेत्र के महसेली गांव में रविवार की देर रात आपसी कहासुनी के बाद 24 वर्षीय कलयुगी बेटे ने पत्थर से मारकर अपने 65 वर्षीय वृद्ध पिता की हत्या कर दी। मृतक मोहम्मद लईक बौसीं थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन महसेली गांव का रहने वाला था। घटना को लेकर मृतक की पत्नी मकिना के बयान पर बौसीं थाना में हत्यारोपी बेटे खालिद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी बेटा फरार है, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में मां की आंखों के सामने बेटे ने पत्थर से कूचकर पिता को मार डाला, इलाके में सनसनी घटना को लेकर मृतक की पत्नी मकिना ने बताया कि रविवार की देर रात करीब न...