भागलपुर, फरवरी 28 -- जोकीहाट । एक संवाददाता जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम तारण निवासी मो खुर्शीद की मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। जहां एक ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हर संभावित पहलुओं पर सघन जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। परिजनों के बयान के आधार पर हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में थानेदार राजीव कुमार झा बताया कि पुलिस माम...