भागलपुर, अप्रैल 16 -- फारबिसगंज (अररिया) से अमरेन्द्र कुमार फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज रेलवे कॉलोनी की जर्जर स्थिति आखिरकार रेलवे प्रशासन के संज्ञान में गंभीरता से आ गई है। गुरुवार को एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के डीआरएम कीरेन्द्र नारह ने अधिकारियों की टीम के साथ कॉलोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंडहर में तब्दील हो चुके क्वार्टरों, जर्जर सड़कों, बिजली संकट और सुरक्षा व्यवस्था की बदहाली को करीब से देखा और स्थिति को चिंताजनक बताया।करीब 78 क्वार्टर वाली इस रेलवे कॉलोनी की हालत वर्षों से बदहाल बनी हुई है। अधिकांश क्वार्टर इतने जर्जर हो चुके हैं कि उनमें रहना खतरे से खाली नहीं है। यह भी पढ़ें- अररिया: समय के साथ बल में होगी बढ़ोतरी : कमांडेंट कई मकानों की छतों से पानी टपकता है, दीवारें दरक चुकी हैं और आसपास झाड़-झंखाड़ उग आ...