भागलपुर, अप्रैल 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर गुरुवार को कुर्साकांटा बाजार में भव्य श्री राम शोभा यात्रा बैंड बाजा के साथ निकाली ााएगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शोभा यात्रा को लेकर पूरे बाजार को भगवा झंडा से पाट दिया गया है। मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द मंडल ने बताया कि श्री राम शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर मरातीपुर से करीब दो बजे दिन में निकलेगी। शिव मंदिर मरातीपुर, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए हत्ता चौक दुर्गा मंदिर से वापस पुन: दुर्गा मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस शोभा यात्रा में सांसद प्रदीप सिंह, विधायक विजय कुमार मंडल सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष शामिल होंगे। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान शांति व सुरक्षा को ले...