भागलपुर, फरवरी 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। रंगोत्सव का त्योहार होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने को लेकर कुर्साकांटा थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार रोहित कुमार ने की। उन्होंने कहा कि होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं । किसी के साथ जोर जबरदस्ती रंग अबीर नहीं लगाएं। चौक चौराहे सहित मुख्य जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने, अश्लील गाना गाने और बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगी। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले तो अविलंब इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दें। हुड़दंगियों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल,पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल, मो कमरुज्जमा, पंसस देवेंद्र कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.