भागलपुर, मई 27 -- जोकीहाट। जोकीहाट प्रखंड के चौकता पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 मछैला गांव में मंगलवार की शाम 11 हजार वोल्ट के लटकते हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बालक गंभीर रूप से झुलस गए।

घटनास्थल की जानकारी इन दोनो का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अबुदर्रदा जोकीहाट प्रखंड के मछैला गांव निवासी अनवारूल का बेटा था। जबकि इस हादसे में झुलसे बालकों में जब्बार का बेटा एहसान व फिरोज का लालडा अरबाज शामिल हैं। दोनो को उनके परिजनों न इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनो का सघन इलाज की जा रही है।

हादसे का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम अबुदर्रदा अपने दोस्तों के साथ गांव में ही खेल रहा था, तभी वहां काफी नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चप...