अररिया, जुलाई 11 -- अररिया, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान का समाहरणालय परिसर से शुभारंभ किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा छह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये सभी रथ जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र यथा नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट तथा सिकटी में भ्रमण कर आम मतदाताओं को जागरूक करेंगे। इन रथों के माध्यम से ऑडियो संदेशों, पोस्टर, बैनर आदि के जरिए लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि किस प्रकार वे गणना प्रपत्र भर सकते हैं। बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं तथा समय पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रथ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, पंचायतों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रुककर जागरूकता संदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.