भागलपुर, सितम्बर 3 -- सीमा स्तंभ 170/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, मोटरसाइकिल व साइकिल भी जब्त। एक तस्कर नेपाल भागने में सफल, गिरफ्तार आरोपी को कस्टम के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू।अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की मधुबनी बाह्य सीमा चौकी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की। विशेष गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 170/1 के समीप से 1800 छोटे पैकेट तंबाकू और 75 किलोग्राम चीनी बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके से एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एसएसबी का विशेष गश्ती दल सीमा क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान चला रहा था। यह भी पढ़ें- 189 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार इसी दौरान जवानों ने कुछ ...