भागलपुर, मार्च 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को इंटमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है। स्क्रूटनी के लिए बुधवार से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि वैसे परीक्षार्थी जो अपने किसी एक या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हैं, वे उत्तरपुस्तिकाओं के स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। परीक्षार्थी 2 अप्रैल तक आवेदन कर कसते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...