भागलपुर, फरवरी 3 -- अररिया, एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोसकीपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के कोसकीपुर निवासी अंसरी, साइना परवीन, बकर, रज्जाक और मंगल बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...