अररिया, जून 13 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। इंद्रधनुष साहित्य परिषद द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में साहित्यकार सह सेवानिवृत्त प्राचार्य हरिशंकर झा, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद मंडल को महाकुंभ संस्मरण सम्मान 2025, कवि रणविजय यादव,सुनील दास और हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर को महाकुंभ काव्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। उक्त सभी साहित्यकारों को पुस्तक आदि के साथ परिषद के अध्यक्ष सह संवदिया पत्रिका के प्रधान संपादक मांगन मिश्र मार्तंड, परिषद के उपाध्यक्ष बाल साहित्यकार हेमंत यादव, मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बीईओ प्रमोद कुमार झा, विशिष्ट अतिथि पूर्व एसडीएम विमल कुमार मंडल, प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दासऔर संस्था के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी के द्वारा सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस...