भागलपुर, जनवरी 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। शंकरपुर पंचायत के सिझुआ वार्ड संख्या 13 में सोमवार की देर रात्रि आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस दौरान सामान बचाने में गृहस्वामी भी गंभीर रूप से झुलस गये। एक मवेशी के भी झुलनसे की खबर है। इस अगलगी में अनाज, बर्तन, कपड़ा आदि जलने की बात गृहस्वामी ने बतायी है। एक घर जलने की बात कही गयी है गंभीर रूप से झुलसे अनिल राय को इलाज के लिए पूर्णियां भेजा गया है। जख्मी अनिल राय ने बताया कि वे लोग नौ बजे रात में खाना खाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो गये थे। देर रात्रि हल्ला होने पर बाहर निकले तो देखा कि घर में पूरी तरह आग पकड़ लिया है। सामान निकालने के दौरान वे बूरी तरह झुलस गए। इतना ही नहीं इस आग के चपेट में आने से एक गाय भी झुलस गया है। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.