भागलपुर, अप्रैल 3 -- रानीगंज। प्रखंड क्षेत्र के बौसीं थानांतर्गत गुणवंती पंचायत के वार्ड संख्या 11 राजबेली गांव में आग लगने से तीन परिवारों के छह घर जलकर खाक हो गया। अगलगी की घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अगलगी की घटना को लेकर अग्निपीड़ितों में लीला देवी, जितनी देवी, लाखिया देवी आदि ने बताया कि गुरुवार की देर शाम अचानक से घर मे आग लग गयी। जब तक कुछ समझ पाते तबतक आग की तेज लपटों से एक के बाद एक छह घरों को जलाकर राख कर दिया। अगलगी की घटना में घर मे रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, गहने, चौकी, कुर्सी, किबाड़, सायकिल, नगदी रुपये समेत अन्य जरूरी कागजात जलकर खाक हो गया। आग को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया रमेश कुमार राय व पंसस धीरेश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.