भागलपुर, अक्टूबर 13 -- अररिया,निज संवाददाता पुलिस कप्तान अंजनी कुमार ने कहा कि चुनाव में निष्पक्षता व पारदर्शिता पुलिस की प्राथमिकता होगी। इससे कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सख्ती से हिदायत देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई होगी। एसपी अंजनी कुमार रविवार की शाम हड़ियाबाड़ा स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन के सभागार में जिले भर के पुलिस पदाधकारियों के साथ बैठक कर यह निदेश दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त संपन्न कराना हमारा मिशन है।इसके लिए लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना होगा। पुलिस को हर जगह दिखना होगा। पुलिस की विजिबिलिटी से लोगों के मन से भय दूर होगा और भयमुक्त वातावरण का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.