भागलपुर, मार्च 25 -- अरयिा, वरीय संवाददाता हर साल की तरह इस बार भी अररिया आरएस स्थित प्रसिद्ध श्री महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम में 10 दिवसीय भव्य श्री महावीर हनुमान जी जन्मोत्सव समारोह शुरू हो रहा है। 31 मार्च सें 09 अप्रैल तक यह जन्मोत्सव समारोह चलेगा। इन दस दिनों के दौरान मंदिर में पीठ स्थापना, गणपति पूजा अर्चना, गुरु पूजा अर्चना , हनुमंत पूजा अर्चना छप्पन भोग, रूद्राभिषेक, लक्ष्मी नारायण पूजा, सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ, हनुमान चलीसा का सामूहिक पाठ,बजरंग बाण का सामूहिक पाठ, सीताराम पूजन अर्चना , अग्नि स्थापना हवन, पूर्णाहुति अध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों को राजस्थान से आये हुए पंडितों के द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा । दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव , अभिषेक, छप्पन भोग छतीस व्यंजन का भोग लगाया जायेगा। नौ अप्रैल को श्री ...