भागलपुर, अप्रैल 2 -- अररिया : अब 31 मई तक चलेगा मध्यस्थता अभियान सीजन: 02 अररिया, विधि संवाददाता। दो जनवरी से 31 मार्च चल रहे 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन: 02 अब 31 मई तक चलेगा। यह अभियान सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली, मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यह जानकारी जानकारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी। बताया कि 31 मई तक सफल मध्यस्थता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र के सभी 09 प्रशिक्षित मध्यस्थ लगे हुए हैं। इस संबंध में डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव बताया कि सभी 02 प्रशिक्षित मध्यस्थ न्यायिक पदाधिकारी क्रमश: डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्त...