भागलपुर, अप्रैल 3 -- अररिया। आत्मन सभागार में शुक्रवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के एरिया मैनेजर तथा जिले के एलपीजी गैस एजेंसियों के संचालक के साथ बैठक हुई। बैठक में जिले में गैस वितरण की वर्तमान स्थिति, डिलीवरी प्रणाली की क्षमता और उपभोक्ताओं तक समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि डिलीवरी कैपेसिटी को बढ़ाया जाए ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पारदर्शी व सुदृढ़ वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.