भागलपुर, मार्च 13 -- पलासी। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को माह रमजानुल मुबारक का आखरी जुमा अलविदा जुमा के रुप में अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर जामा मस्जिद बरहट, पलासी, देहटी, कुजरी, श्यामपुर, पेचैली आदि मस्जिदों में जमे की नमाज को लेकर अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी मस्जिद नमाजियों से खचाखच भड़ी हुई थी। मस्जिदों में उलेमाओं ने माह रमजान की फ़ज़ीलत पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि माह रमजान बरकत देने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...