भागलपुर, अप्रैल 6 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय खेल विकास एवं शांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि यह दिवस खेल के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता और शांति को बढ़ावा देने का संदेश देता है। मौके पर प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह,शिक्षक रंजीत कुमार मंडल एवं संजीत कुमार निगम ने भी खेल के महत्व और अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर प्रकाश डाला। अंत में सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...