भागलपुर, मार्च 6 -- अररिया, हिन्दुस्तान टीम जिले के 69 पैक्स अध्यक्षों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। यह नामांकन शनिवार सात मार्च तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। 18 मार्च को मतदान है। इस चुनाव में जिले के एक लाख 30 हजार 165 किसान मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे । पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। उम्मीदवार अभी से ही किसान वोटरों को रिझाने में जुटे हैं। मतदान 18 मार्च को प्रात: सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...