भागलपुर, अप्रैल 6 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना पुलिस ने संध्या कालीन छापेमारी अभियान में कार्रवाई करते हुए सात लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के भरगामा में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से सात लीटर देशी शराब बरामद की गई और मौके से एक व्यक्ति लालो मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंद...