भागलपुर, सितम्बर 4 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4.92 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाली नागरिक हरि राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत बाह्य सीमा चौकी मज़रख और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अमगाछी के निकट जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 164/2 से करीब दो किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में की गई। यह भी पढ़ें- 4.92 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने एक स्कूटी...