भागलपुर, अप्रैल 17 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा कुर्साकांटा पुलिस ने देर रात गुप्त सूचना पर डहुआ बाड़ी वार्ड 14 में छापेमारी कर 18.65 ग्राम स्मैक, इंडियन और नेपाली करंसी के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक स्मार्ट फोन, 19526 भारतीय एवं 1080 नेपाली करंसी भी जब्त किया है। गिरफ्तार धंधेबाज 25 वर्षीय मो एकराम डहुआ बाड़ी निवासी स्व नौशाद का बेटा है। कुर्साकांटा पुलिस युवक से कड़ी पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- अररिया: 18.65 ग्राम स्मैक, इंडियन और नेपाली करंसी के साथ युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अररिया: 20 ग्राम 550 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...