भागलपुर, सितम्बर 1 -- अररिया, निज संवाददाता। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बैरगाछी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 817 ग्राम स्मैक और एक हुंडई कार के साथ अंतरजिला एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहा।मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी जितेन्द्र कुमार ने प्रेसवार्ता बताया कि सोमवार को बैरगाछी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट की ओर से उजले रंग की हुंडई ग्रैंड आई-10 निओस कार जेएच 01ईवाई 4518 में स्मैक की खेप लेकर सुपौल के कुछ व्यक्ति जा रहे हैं।सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मजिस्ट्रेट के साथ अजमतपुर खुशबू राईस मील के पास एनएच 327 ई के दक्षिणी लेन पर सघन वाहन चेकिं...