भागलपुर, सितम्बर 2 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के निजी क्षेत्र की सबसे पुरानी एवं ऐतिहासिक संस्थाओं में से एक मोरंग उद्योग व्यापार संघ अपनी स्थापना के 75वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस अवसर पर विराटनगर में संघ की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। सभा के दौरान संस्था के विकास एवं विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 10 पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : 75वें वर्ष में प्रवेश पर मोरंग उद्योग व्यापार संघ का भव्य आयोजनसम्मान समारोह संघ के अध्यक्ष अनुपम राठी ने कहा कि संस्था को 75 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा तक पहुंचाने में पूर्व अध्यक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। निजी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान के लिए संस्थागत पहल करने की परंपरा को मजबूत बनाने में पूर्व अध्यक्षों ...