भागलपुर, मई 3 -- बथनाहा, अररिया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट बथनाहा, एक संवाददाता।
पहली कार्रवाई 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पहली कार्रवाई 56वीं वाहिनी के 'ई' समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में हरिपुर गांव के पास की गई। एसएसबी की विशेष नाका टीम ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/5 के निकट भारतीय क्षेत्र में करीब 1.5 किलोमीटर अंदर छापेमारी कर 410 बोतल नेपाली शराब (प्रत्येक 300 एमएल) जब्त की। कुल 123 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान दो तस्करों-अरविन्द कुमार पासवान (19) और रादेव मुखिया (32), दोनों निवासी सीतापुर, थाना करजेन बाजार, जिला सुपौल-को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.