भागलपुर, मई 29 -- कुर्साकांटा से अनिल झा की रिपोर्ट सिकटी पुलिस ने गुरुवार की शाम 24 बोतल बीयर व 57 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शराब तस्करी के लिए प्रयुक्त पहाड़ा चौक से चोरी गई एक बाइक भी जब्त किया गया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से बाइक पर शराब लेकर धाता वार्ड संख्या तीन होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंच कर वाहन चेकिंग अभियान शुरु किया गया। इस क्रम में एक बाइक पर पिछे में बोरा बांधे एक व्यक्ति को नेपाल की ओर से आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति तेज गति से बाइक लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर बाइक पर बंधे बोरा की तलाशी लेने पर 24 बोतल केन बी...