भागलपुर, मार्च 8 -- कुर्साकांटा। कुर्साकांटा पुलिस ने पांच दिन पूर्व कमलदाहा पंचायत के कोल्हुआ वार्ड संख्या 14 में एक घर से 224 बोतल नेपाली शराब बरामद मामले के नामजद शराब तस्कर को शनिवार की देर रात्रि उनके घर से गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि चार मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि कोल्हुआ वार्ड संख्या 14 में पवन यादव पिता स्व नुनु लाल यादव अपने घर में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंचा तो एक व्यक्ति घर के पीछे होकर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उनका पीछा किया गया लेकिन खेत में लगे मक्का का लाभ लेते हुए भागने में पवन यादव सफल रहा था। घर की तलाशी लेने पर दो बोरा से 224 बोतल नेपाली शराब अर्थात 67.2 लीटर शराब बरामद किया गया। शराब बरामदगी के मामले में पवन यादव के विरुद्ध के...