भागलपुर, अप्रैल 17 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट सीमापार नेपाल के रानी थाना और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने 20 ग्राम 550 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी जोगबनी से नेपाल जा रहा था। वह काठमांडू का रहने वाला है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कारोबारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जोगबनी से ब्राउन सुगर लेकर वह नेपाल जा रहा था कि नेपाल के रानी थाना और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ब्राउन शुगर के साथ उसे धर दबोचा। बताया कि कोशी प्रदेश पुलिस प्रमुख के निर्देश पर नशा के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है । इसी का यह परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...