भागलपुर, मार्च 1 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के गांव में बीते शनिवार की शाम सामान लाने समीप के चौक पर गयी एक 16 वर्षीया किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने सहयोगियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले भागा। इस मामले में अपहृता की मां द्वारा पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नामजदों में घेरमाबाड़ी गांव के युवक मु कोहिनूर के अलावे मु सरफराज, मु साजन, मु हदीश व मु हसीब शामिल हैं। अपहृता की मां ने बताया कि शनिवार 28 फरवरी की शाम उनकी पुत्री समीप के चौक पर सामान लाने गयी थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गयी। खोजबीन में पता चला कि घेरमाबाड़ी गांव का युवक मु कोहिनूर अपने सहयोगियों की मदद से उनकी बेटा अपहरण कर लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.