अररिया: 135 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ बिना नंबर की कार बरामद, चालक फरार
भागलपुर, अगस्त 22 -- अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने शुक्रवार शाम कविलासा चौक के निकट 135 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ बिना नंबर प्लेट की एक रेनॉल्ट डस्टर कार बरामद किया है। हालांकि कार चालक भागने में सफल रहा था। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान कविलासा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक कत्थई रंग की एक कार को आते देखा। पुलिस पर नजर पड़ते ही चालक कार को छोड़ कर भागने में सफल रहा। कार की तलाशी लेने पर पीछे के सीट पर बोरा में रखे 135 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: 5448.5 लीटर विदेशी शराब लदा कंटेनर ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार थानेदार ने बताया के ज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.