अररिया: 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली में सीमांचल की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी 01 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली में अररिया सहित पूरे सीमांचल से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा रहे हैं। ऐसे में इस रैली का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- इंडिया ब्लॉक लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट : कांग्रेस उन्होंने कहा कि अररिया, किश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.