भागलपुर, जून 3 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट अररिया, वरीय संवाददाताबुधवार को अररिया आरएस स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पखवाड़े कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राजयोगिनी उर्मिला बहन ने 'नशा मुक्त अररिया' 'नशा मुक्त बिहार' एवं 'नशा मुक्त संपूर्ण भारत' हो इसके लिए सभी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके बाद एक जन आंदोलन के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिये युवाओं के बीच यह संदेश दिया गया कि कि वे इस अभियान का हिस्सा बने। स्वयं भी नशा मुक्त रहें और अपने परिवार और समाज को भी इस दिशा में प्रेषित करें। आइए हम सब मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें जिससे एक सुंदर समाज का निर्माण हो।...