भागलपुर, मार्च 22 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान सड़क हादसों में महिलाओं सहित पांच व्यक्ति जख्मी हो गये। जख्मियों में मोहनियां के बासित अली, फरसाडांगी की बीबी मरियम, अशरफ अली, नकटाखुर्द की कविता देवी व बबलू कुमार शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...