अररिया: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल, बच्चों में उत्साह
भागलपुर, अगस्त 14 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर रही। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक तरफ जहां सरकारी कार्यालयों की रंगाई-पुताई और झंडोत्तोलन वाले स्थलों की साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहीं स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिये विभिन्न शिक्षण संस्थानों में तैयारी जोरों पर है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये स्कूली बच्चे खूब पसीना बहा रहे हैं, ताकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके। स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासकर स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Araria News: तिरंगे की शान में निकली हर घर तिरंगा रैली, गूंजा राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.