भागलपुर, मई 30 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट शनिवार को स्थानीय पंचमुखी मंदिर के समीप एक निजी स्कूल वाहन की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया तथा स्कूल वाहन को भी काफी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थानीय विधायक मनोज विश्वास सहित अन्य सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। मृतका की पहचान भाग कोहलिया वार्ड संख्या-8 निवासी मोहम्मद कादिर की 50 वर्षीय पत्नी जुबेदा खातून के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका के पति मोहम्मद कादिर राजमिस्त्री का काम करते हैं, जबकि जुबेदा खातून घरेलू कार्य करती थीं। अपने पीछे वह दो पुत्र एवं दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। घटना उस समय घटी जब स्कूल वाहन बच्चों को लेकर स्...