भागलपुर, अगस्त 16 -- फारबिसगंज, अररिया से अमरेन्द्र कुमार सुपर हमसफर के मालिक अबसार व असलम के चार ठिकानों पर तीन दिनों तक चली आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई। आयकर विभाग की उपनिदेशक (अन्वेषण) कुमारी सुनीता के नेतृत्व में पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, धनबाद सहित छह यूनिट के करीब 100 अधिकारियों व कर्मियों ने कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, जांच में बड़े पैमाने पर आय छिपाने की आशंका सामने आई है। पूरी जांच के बाद टैक्स एवं जुर्माने की राशि निर्धारित कर वसूली की जाएगी। उपनिदेशक कुमारी सुनीता के अनुसार, सुपर हमसफर के मालिक मोहम्मद अबसार एवं असलम के नाम पर करीब सौ बसें संचालित हैं। इन बसों से प्रतिवर्ष करीब 35 लाख रुपये की आमदनी होने की जानकारी दी गई है। बस कारोबार में करीब 40 करोड़ रुपये का निवेश तथा करीब 22 करोड़ रु...