भागलपुर, दिसम्बर 24 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के सोहागपुर व महादेवकोल गांव में आपसी में हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में सोहागपुर गांव की मासोमात सुलोचना देवी, महादेवकोल गांव के कन्हैया राम राम व जुली देवी शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में किया गया। इस बात की जानकारी डॉ परवेज हयात ने देते हुए बताया कि सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। इलाज के बाद तीनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...