भागलपुर, अगस्त 18 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित ऋण आवेदनों के निष्पादन तथा स्वीकृत लाभुकों के घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- सोलर योजना की प्रगति में तेजी लाने का निर्देशयोजना की प्रगति समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के तहत वर्तमान में 64 स्वीकृत आवेदनों का ऋण डिस्बर्समेंट किया जा चुका है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि उक्त सभी उपभोक्ताओं के घरों पर अधिकृत वेंडरों के माध्यम से अविलंब सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराया जाए।लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा बैठक में योजना के अंतर्गत ल...