भागलपुर, मई 3 -- जोगबनी अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट जोगबनी के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता चंद्रकिशोर ठाकुर के निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन पर समाज का हर तबका मर्माहत है। वे लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और क्षेत्रीय राजनीति में उनकी मजबूत पहचान थी। स्वर्गीय ठाकुर का अंतिम संस्कार मीरगंज घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उनके पुत्र डॉ. राकेश ठाकुर ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वातावरण अत्यंत गमगीन था और हर आंख नम दिखाई दे रही थी। उनके निधन के बाद से लगातार लोगों का उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी है。 यह भी पढ़ें- जोगबनी कांग्रेस के पूर्व नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.